Sunday, July 26, 2026
Homeराष्ट्रीयकेंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आई.आई.टी. दिल्ली के छात्रों के साथ...

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आई.आई.टी. दिल्ली के छात्रों के साथ संवादात्मक सत्र में हिस्सा लिया

नई दिल्ली : केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान- आई.आई.टी. दिल्ली के छात्रों के साथ संवादात्मक सत्र में हिस्सा लिया। यह बातचीत भारत संपर्क- देश के युवाओं से संवाद पहल के अतर्गत आयोजित हुई।

इस दौरान, छात्रों ने श्री सिंधिया से प्रौद्योगिकी अपनाने, रसद, नवाचार, अनुसंधान सहयोग तथा सार्वजनिक संस्थानों में युवाओं की भागीदारी के अवसरों सहित कई मुद्दों पर चर्चा की।

श्री सिंधिया ने छात्रों को राष्ट्र निर्माण और सार्वजनिक सेवा परिवर्तन में सक्रिय भागीदार बनने के लिए भी प्रोत्साहित किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारतीय डाक में महत्वपूर्ण तकनीकी उन्नयन और संगठनात्मक परिवर्तन हो रहे हैं।

श्री सिंधिया ने छात्रों को इंटर्नशिप, लाइव प्रोजेक्ट और नवाचार-आधारित सहयोग के माध्यम से विभाग से जुड़ने के लिए भी आमंत्रित किया। श्री सिंधिया ने कहा कि भारतीय डाक ग्राहकों की बदलती अपेक्षाओं और उभरते व्यावसायिक अवसरों के अनुरूप नए उत्पाद और सेवाएं भी पेश कर रहा है।

 

Related Articles

Latest News