इथोपिया के प्रधानमंत्री को दिया जाएगा नोबेल शांति पुरस्कार

इस वर्ष का नोबेल शांति पुरस्कार इथोपिया के प्रधानमंत्री अबिय अहमद अली को दिये जाने की घोषणा नोबेल प्राइज कमेटी ने की। उन्हें अपने देश में शांति और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग स्थापित करने के उनके प्रयासों के लिए नोबेल शांति पुरस्कार दिया जाएगा।
इथोपिया के प्रधानमंत्री को पड़ोसी देश इरिट्रिया के साथ दो दशक से चले आ रहे सीमा विवाद को सुलझाने में उनकी निर्णायक पहल के लिए इस पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।