दीवाली के दिन पड़ रहा है सर्वार्थ सिद्धि योग, माँ लक्ष्मी के पूजन से होंगे सभी मनोरथ पूर्ण

इस सप्ताह 14 नवंबर को सूर्योदय से 8:24 रात तक सर्वार्थ सिद्धि योग है। इस योग में किए गए कार्य सफल होते हैं। इस दिन दिवाली भी है, शुभ मुहूर्त में माँ लक्ष्मी के पूजन से सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं।

पं अनिल कुमार पाण्डेय ने बताया कि इससे पहले 10 नवंबर को सुबह 10:58 बजे से रात्रि 10:08 बजे तक तथा 13 नवंबर को अपरान्ह  3:42 बजे  से रात्रि 2:31 बजे तक भद्रा है। भद्रा काल में कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता है।

वहीं इस सप्ताह शुक्र और सूर्य ग्रह अपनी नीच राशि में रहेंगे। वहीं मंगल ग्रह 14 नवंबर को 7:03 रात से मार्गी हो जाएगा।

अगले सप्ताह शुक्र और सूर्य दोनों अपनी नीच राशि से अलग हो रहे हैं । जिसके कारण अक्षय नवमी तथा देवउठनी एकादशी के बाद से शादी ब्याह के कार्य प्रारंभ हो जाएंगे।