बिहार राज्यसभा सीट से सुशील मोदी भाजपा के उम्मीदवार घोषित

हार में होने वाले आगामी राज्यसभा उपचुनाव 2020 के लिए केंद्रीय चुनाव समिति ने सुशील मोदी के नाम पर स्वीकृति प्रदान की है।

भारतीय जनता पार्टी ने रामविलास पासवान के निधन से खाली हुई बिहार की राज्यसभा सीट से प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी को उपचुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया है।

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने बिहार राज्यसभा उपचुनाव में उम्मीदवार के तौर पर सुशील मोदी के नाम पर मुहर लगा दी है। भाजपा मुख्यालय की ओर से इस संबंध में प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है।

प्रेस विज्ञप्ति में लिखा गया कि बिहार में होने वाले आगामी राज्यसभा उपचुनाव 2020 के लिए केंद्रीय चुनाव समिति ने सुशील मोदी के नाम पर स्वीकृति प्रदान की है।