देश में लगातार बढ़ रही कोरोना संक्रमितों की संख्या: 138,845 पर पहुंचा आंकड़ा

देश में लागू लॉकडाउन के बावजूद कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक पुष्‍ट मामलों की कुल संख्या 138,845 हो गई है।
वहीं अब तक 57,720 लोग ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 3280 मरीजों का इलाज हो चुका है। इलाज के बाद स्‍वस्‍थ होने वाले लोगों की कुल दर 41.57% हो गई है। देश मे फिलहाल कोरोना संक्रमण के 77,103 मामले एक्टिव हैं।
कोरोना संक्रमण से उत्पन्न स्थिति के बीच सरकार ने कहा है कि देश में पीपीई और एन 95 मास्क की अपनी घरेलू उत्पादन क्षमता में काफी वृद्धि की है, और राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों की आवश्यकताओं को पर्याप्त रूप से पूरा किया जा रहा है।
देश में प्रति दिन 3 लाख से अधिक पीपीई और एन 95 मास्क का उत्पादन हो रहा है। राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों के साथ-साथ केंद्रीय संस्थानों को 111.08 लाख एन -95 मास्क और लगभग 74.48 लाख व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) प्रदान किए गए हैं।