Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयGold Rate Today: आज सोने के दाम में फिर आई गिरावट, चांदी...

Gold Rate Today: आज सोने के दाम में फिर आई गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती

Gold Rate Today Monday 24 March 2025: घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोमवार 24 मार्च 2025 को सोने के भाव में गिरावट दिख रही है। सर्राफा बाजार में आज 24 कैरेट सोना 89,770 रुपये से लेकर 89,970 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।

इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 82,290 रुपये से लेकर 82,440 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। गौरतलब है कि अधिकांशत: 22 कैरेट सोने से ही गहने बनाए जाते हैं, इसलिए सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की मांग ज्यादा होती है।

दिल्ली सर्राफा बाजार में आज चांदी के दाम में भी 100 रुपये की गिरावट है और चांदी 1,00,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।

देश की राजधानी दिल्ली सहित दिल्ली-एनसीआर के साथ ही जयपुर एवं लखनऊ में 24 कैरेट सोना आज 89,970 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 82,440 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

देश के महानगरों मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना 89,770 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 82,290 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

वहीं देश के अन्य प्रमुख शहरों इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद, पटना में आज 24 कैरेट सोना 89,870 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 82,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Related Articles

Latest News