मनोहर सिंह चौहान “मधुकर”
जावरा, जिला-रतलाम, मध्य प्रदेश
मोबाईल नंबर- 09131436100
जिंदगी की भाग दौड़ में, बीत गए कई सुबह शाम।
पल भर का नहीं मिला समय, हमने भजा हों जब राम।।
सब धरा का इस धरा पर, साथी धरा ही रह जाएगा।
राम नाम की तू रट लगा, ये बेड़ा पार लग जाएगा।।
शबरी ने जो रट लगाई, राम उसके घर द्वार गए।
शापित अहिल्या शिला बनी, श्री राम उद्धार कर गए।।
राम राम की रट वाल्मिक, लगाए रामायण रच गए।
कोंचवध देख जो लिख गए, जग में महाकवि बन गए।।
मनोहर रट लगा राम की, जीवन सफल हो जाएगा।
काम हटकर ऐसा कर की, जग में अमर हो जाएगा।।
राम नाम के लिखे पत्थर, जब जो सिंधु में तैरा गए।
हम तो फिर उनके बच्चे, केसे हमें वे बिसराएगे।।