Friday, April 24, 2026
Homeजन-मनभक्तिभाव से निकाली गई कजरवारा के मन्नत वाले जवारों की शोभायात्रा

भक्तिभाव से निकाली गई कजरवारा के मन्नत वाले जवारों की शोभायात्रा

कजरवारा खेरमाई मंदिर में रखे जवारों की शोभा यात्रा गरिमापूर्ण एवं भक्तिभाव से निकाली गई। महाकाली के रूप में खप्पर के साथ भक्तों को दर्शन दे रहीं थीं। नौ दिन धार्मिक कार्यक्रमों के साथ  कजरवारा धर्मधानी बन गया था। खेरमाई मंदिर से कलश लेकर महिलाएं, कन्याएं, भक्त 5 किलोमीटर पैदल चलकर विसर्जन स्थल तक पहुंचे।     

कजरवारा खेरमाई समिति अध्यक्ष के रूप में आशीष सिंह नेगी ने पूर्व के चैत्र शिवरात्रि में माई के दरबार में होने वाले आयोजन की तरह इस वर्ष भी धार्मिक आयोजन करवाया। जगह जगह भक्तों ने पेयजल, भंडारे का आयोजन किया है। करीबन दस हजार जनता के साथ निकलने वाले जवारे का अनेक स्थान पर पूजन, अर्चन किया गया।

खेरमाई समिति अध्यक्ष आशीष सिंह नेगी, मंदिर पुजारी रिब्बू शर्मा, राजू पटेल, जयसवाल, अटल उपाध्याय, मतों पहलवान, कार्तिक सिंह, छोटू वाल्मीक, पलाश ठाकुर, शुभम दाहिया, कुनाल पवार, राजू पटेल, शुभम महतो, सतन महतो आदि सदस्यों ने नौ दिन जवारे की सेवा कर शोभा यात्रा में सहयोग दिया।

शोभा यात्रा में भोगाद्वार, धोबीघाट, पिगरी, शिवपुरी, भीटा, टेमर, उमरिया के हजारों श्रद्धालुओं ने धर्म लाभ अर्जित किया। समिति के आशीष सिंह नेगी ने समस्त सदस्यों, पुलिस प्रशासन, मीडिया साथियों का आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Latest News