Summer Special Train: भारतीय रेल द्वारा 2 मई 2025 से नियमित तौर पर एलटीटी-सहरसा अमृत भारत एक्सप्रेस चलाये जाने का निर्णय लिया है, लेकिन गर्मी के सीजन में अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए नियमित ट्रेन सेवा से पहले एक ट्रिप समर स्पेशल ट्रेन सेवा एलटीटी-सहरसा के बीच चलाने का निर्णय लिया गया है।
यह स्पेशल गाड़ी संख्या 01019 एलटीटी-सहरसा एक तरफ़ा स्पेशल ट्रेन 27 अप्रैल 2025 को एलटीटी से रवाना होकर सहरसा जाएगी।
गाड़ी संख्या 01019 एलटीटी-सहरसा
गाड़ी संख्या 01019 एलटीटी-सहरसा एक तरफ़ा स्पेशल ट्रेन 27 अप्रैल 2025 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन से सुबह 10:30 बजे प्रस्थान कर भुसावल शाम 17:15 बजे, इटारसी रात्रि 20:55 बजे, अगले दिन जबलपुर 03:40 बजे, सतना सुबह 06:45 बजे, प्रयागराज छिवकी 10:40 बजे और अन्य स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन मध्य रात्रि 02:15 बजे सहरसा स्टेशन पहुंचेगी।
ट्रेन का ठहराव
ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, जलगांव, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्ज़ापुर, पंडित दिलदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, सोनपुर जंक्शन, हाजीपुर जंक्शन, मुज़्ज़फरपुर, समस्तीपुर, हसनपुर रोड जंक्शन, सलौना एवं खगड़िया जंक्शन।
कोच कम्पोजीशन
स्पेशल ट्रेन में 8 स्लीपर, 11 जनरल, 2 एलएलआरडी एवं 1 पेन्ट्रीकार सहित कुल 22 एलएचबी कोच रहेंगे।











