मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जबलपुर जिला संयोजक अटल उपाध्याय ने बताया है कि संघ की मांग पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के कर्मचारियों को लंबित पांच प्रतिशत महंगाई भत्ता देने की घोषणा कर दी है, संघ ज्ञापन एवं चर्चा के माध्यम से मंहगाई भत्ता दिए जाने की मांग कर रहा था।
महंगाई भत्ते के एरियर्स को पांच समान किस्तों में भुगतान किया जाएगा। विगत दिनों भी अनेक भत्तों को दिए जाने के आदेश जारी किए गए है।
मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ की प्रदेश महामंत्री जितेंद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत श्रीवास्तव, प्रदेश प्रवक्ता अनिल भार्गव (वायु), प्रदीप रिछारिया, जबलपुर प्रभारी रजनीश विश्वकर्मा, जबलपुर जिला संयोजक अटल उपाध्यक्ष, सह संयोजक देवेंद्र पचौरी, सह संयोजक आलोक अग्निहोत्री, सह संयोजक नरेश शुक्ला, बृजेश मिश्रा, योगेंद्र मिश्रा,अरूण पटेल ने कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देने की घोषणा करने पर हार्दिक बधाई प्रेषित की है। विगत दिनों दिए गए भत्तों पर आभार जताया है।











