Sunday, July 26, 2026
Homeखास खबरमुंबई-कटिहार समर स्पेशल ट्रेन की अवधि में हुआ विस्तार, एमपी-यूपी-गुजरात के यात्रियों...

मुंबई-कटिहार समर स्पेशल ट्रेन की अवधि में हुआ विस्तार, एमपी-यूपी-गुजरात के यात्रियों को मिलेगा लाभ

गर्मियों के मौसम के दौरान रेलगाड़ियों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने एवं यात्री सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेल प्रशासन ने मुंबई सेन्ट्रल-कटिहार-मुंबई सेन्ट्रल साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि में 5-5 ट्रिप विस्तार करने का निर्णय लिया है।

यह समर स्पेशल ट्रेन बोरिवली, वापी, सूरत, भरूच जंक्शन, वडोदरा जंक्शन, रतलाम जंक्शन, उज्जैन जंक्शन, संत हिरदाराम नगर, विदिशा, बीना जंक्शन, विरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ओराई, कानपुर सेंट्रल जंक्शन, फतेहपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा जंक्शन, दानापुर स्टेशनों पर रुकेगी।

ट्रेन संख्या 09189 मुंबई सेन्ट्रल-कटिहार समर स्पेशल ट्रेन

ट्रेन संख्या 09189 मुंबई सेन्ट्रल-कटिहार साप्ताहिक (प्रत्येक शनिवार) समर स्पेशल ट्रेन, जो पहले 26.04.2025 तक अधिसूचित थी, अब 03.05.2025 से 31.05.2025 तक और चलती रहेगी।

ट्रेन संख्या 09190 कटिहार-मुंबई सेन्ट्रल समर स्पेशल ट्रेन

ट्रेन संख्या 09190 कटिहार-मुंबई सेन्ट्रल साप्ताहिक (प्रत्येक मंगलवार) समर स्पेशल ट्रेन, जो पहले 29.04.2025 तक अधिसूचित थी, अब 06.05.2025 से 03.06.2025 तक और चलती रहेगी।

Related Articles

Latest News