Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशबिजली चोरी पकड़ने गए अधिकारियों एवं लाइन कर्मियों को उपभोक्ता ने दी...

बिजली चोरी पकड़ने गए अधिकारियों एवं लाइन कर्मियों को उपभोक्ता ने दी जान से मारने की धमकी

मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अंतर्गत शहर संभाग सागर के सदर जोन में आज सोमवार 5 मई को मैदानी अधिकारियों एवं लाइन कर्मियों की टीम के द्वारा उपभोक्ताओं के परिसरों में विद्युत चेकिंग की जा रही थी।

विद्युत चेकिंग के दौरान उपभोक्ता रामकुमार पिता नन्हेलाल केशरवानी के घर पर स्थापित मीटर में लूप लगाकर बिजली चोरी की जा रही थी। बिजली विभाग की टीम ने मौके पर मीटर की जप्ती की कार्यवाही की, उसी समय घर में उपस्थित गंगासागर केशरवानी पिता स्व. मदन चंद केशरवानी गलीगलौच करते हुए मारपीट करने लगा और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई।

कनिष्ठ अभियंता पूजा खोबरागड़े ने बताया कि बिजली चोरी का प्रकरण बनाए जाने पर गंगा सागर केशरवानी बिजली टीम के साथ झूमाझपटी कर घूंसों से मारपीट करने लगा और जान से खत्म करने की धमकी दी।

गंगासागर केशरवानी ने लाईन परिचारक राजेन्द्र पाटीदार, राहुल वडौनिया, कनिष्ट अभियंता लखन लाल अहिरवार के साथ मारपीट की, जिसमें राजेन्द्र पाटीदार के दोनो गालों एवं गर्दन में चोट आई है। कनिष्ठ अभियंता पूजा खोबरागड़े की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी गंगासागर केशरवानी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

Related Articles

Latest News