Homeमध्य प्रदेशEOW के शिकंजे में बिजली कंपनी का अधिकारी, छापे में मिली करोड़ों...

EOW के शिकंजे में बिजली कंपनी का अधिकारी, छापे में मिली करोड़ों की संपत्ति

EOW जबलपुर बिजली कंपनी के अधिकारी के यहाँ छापा मारकर करोड़ों की काली कमाई से बनाई गई चल-अचल संपत्ति उजागर की है। मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्रीय विद्युत वितरण कंपनी कटनी के कार्यपालन यंत्री उमा शंकर पाराशर के विरूद्ध आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोपों विषयक प्राप्त शिकायत की जाँच EOW, जबलपुर द्वारा की गई।

शिकायत की जाँच उपरांत आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक-89/25 धारा 13, (1) (बी), 13 (2), भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 2018 का पंजीयन दिनांक 8/5/2025 को किया गया। आज 10 मई 2025 को आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ, इकाई जबलपुर के द्वारा आरोपी के निवास हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, नरसिंहपुर एवं ग्राम-बिनैर (निवारी), तहसील-करेली, जिला नरसिंहपुर स्थित फैक्टरी पर सर्च की कार्यवाही संपादित की जा रही है। सर्च के दौरान करोड़ों की चल-अचल संपत्तियों की जानकारी प्राप्त हुई है।

मकान एवं फैक्टरी

सर्च कार्यवाही के दौरान हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, नरसिंहपुर में आरोपी के 2 आलीशान मकान, एक तीन मंजिला एवं एक दो मंजिला मकान पाया गया जिनकी कीमत लगभग 1.5 करोड़ रुपये पाई गई। साथ ही ग्राम-बिनैर (निवारी), तहसील-करेली, जिला नरसिंहपुर में कॉमन बायो केमिकल वेस्ट फैक्टरी पाई गई जिसका कीमत लगभग 3.0 करोड़ रुपये है।

वाहन

सर्च कार्यवाही के दौरान आरोपी के निवास से चार पहिया वाहन 5 एवं दो पहिया वाहन-1, कुल 6 वाहन पाये गये जिनकी अनुमानित कीमत 60 लाख रुपये है।

सोने चाँदी के जेवर

आरोपी के निवास से सर्च कार्यवाही के दौरान सोने-चांदी के जेवर राशि 18,16,955 रुपये के पाये गये।

मिली 5.5 करोड़ की संपत्ति

सर्च कार्यवाही के दौरान घरेलू सामान की इन्वेंटरी बनाई गई जिसकी कीमत लगभग 36,43,000 रुपये पाई गई। छापे के दौरान आरोपी के निवास एवं फैक्टरी से कुल लगभग 5.5 करोड़ की संपत्ति प्राप्त हुई है। इसके अतिरक्त 9 बैंक खातों की भी जानकारी प्राप्त हुई है जिनके संबंध में जाँच की जा रही है।

सर्च कार्यवाही आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ, इकाई जबलपुर के उप पुलिस अधीक्षक एव्ही सिंह, उप पुलिस अधीक्षक स्वर्णजीत सिंह धामी, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती लक्ष्मी यादव, उप पुलिस अधीक्षक मुकेश खम्परिया, निरीक्षक श्रीमती प्रेरणा पांडे, प्रधान आरक्षक अभिनव, नितेश दुबे, राम अनुग्रह तिवारी, राम जनम यादव, कयूम खान, आरक्षक सुमित पांडे, नदीख शेख, राजेश विश्वकर्मा, सगीर खाान एवं जसलीन कौर द्वारा संपादित की जा रही है।

Related Articles

Latest News