Homeमध्य प्रदेशबैंक में जमीन गिरवी रखकर किसी अन्य को बेच दी,अधिकारियों ने हड़पे

बैंक में जमीन गिरवी रखकर किसी अन्य को बेच दी,अधिकारियों ने हड़पे

जबलपुर। एमपी के जबलपुर में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने धोखाधड़ी व गबन के मामले में प्रकरण दर्ज किया है। पहला मामला जबलपुर में बैंक के पास गिरवी रखी संपत्ति को अवैध रूप से बेचने का है।

पहला मामला-

ईओडब्ल्यू के अधिकारियों ने बताया कि आरोपी इसरार खान ने केनरा बैंक की खोवा मंडी शाखा में भरतीपुर स्थित 1350 वर्गफुट का प्लॉट गिरवी रखकर 1.43 करोड़ रुपए का ऋण लिया था। 2025 में ऑडिट के दौरान खुलासा हुआ कि आरोपी ने बैंक को बिना बताए जनवरी 2020 में संपत्ति का 560 वर्गफुट हिस्सा मोहम्मद रफीक और आसिफ को बेच दिया।

दूसरा मामला-

छिंदवाड़ा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के तीन अधिकारियों ने 2015 से 2020 के बीच आंतरिक खातों से 19 बार में 10.30 लाख रुपए निजी खातों में ट्रांसफर किए। कंप्यूटर ऑपरेटर अभिषेक जैन ने सहायक प्रबंधक अभय जैन और लेखा प्रभारी नीरज जैन की आईडी का उपयोग कर नेफ्टके जरिए राशि गबन की। ईओडब्ल्यू ने जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 409, 120-बी व भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

ऐसे किया जबलपुर में फर्जीवाड़ा-

जबलपुर मामले में आरोपी ने बैंक की जानकारी के बिना गिरवी संपत्ति का विक्रय पत्र तैयार कर लिया, जिससे बैंक की सुरक्षा राशि कम हो गई। वहीं, छिंदवाड़ा में तकनीकी सेंधमारी की गई। कंप्यूटर ऑपरेटर ने मेकर आईडी और वरिष्ठ अधिकारियों की चेकर आईडी का मेल कर सरकारी पैसे को निजी आईसीआईसीआई और एसबीआई खातों में भेजा। विभागीय जांच के बाद ही ईओडब्ल्यू ने कार्रवाई की है।

Related Articles

Latest News