Homeखास खबरउधना-रक्सौल के बीच विशेष किराये पर साप्ताहिक रेलगाड़ी चलाएगा पश्चिम रेलवे

उधना-रक्सौल के बीच विशेष किराये पर साप्ताहिक रेलगाड़ी चलाएगा पश्चिम रेलवे

मुंबई (हि. स.)। पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए उधना-रक्सौल के बीच विशेष किराये पर एक साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है।

गाड़ी संख्या 05560 उधना-रक्सौल स्पेशल ट्रेन

पश्चिम रेलवे के जनसम्पर्क विभाग से जारी विज्ञप्ति के अनुसार गाड़ी संख्या 05560 उधना-रक्सौल स्पेशल ट्रेन प्रत्येक रविवार को उधना से 15.35 बजे प्रस्थान करेगी और मंगलवार को 00.15 बजे रक्सौल पहुंचेगी। यह ट्रेन 18 मई, 2025 से 27 जुलाई, 2025 तक चलेगी।

गाड़ी संख्या 05559 रक्सौल-उधना स्पेशल ट्रेन

इसी तरह गाड़ी संख्या 05559 रक्सौल-उधना स्पेशल ट्रेन प्रत्येक शनिवार को रक्सौल से 05.30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 12.35 बजे उधना पहुंचेगी। यह ट्रेन 17 मई, 2025 से 26 जुलाई, 2025 तक चलेगी।

साप्ताहिक रेलगाड़ी का ठहराव

यह रेलगाड़ी दोनों दिशाओं में भरूच, वडोदरा, गोधरा, रतलाम, नागदा, उज्जैन, सीहोर, संत हिरदाराम नगर, बीना, लालितपुर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, गोरखपुर, कप्तानगंज, बगहा, नरकटियागंज एवं सिकटा स्टेशनों पर रुकेगी। इस स्पेशल ट्रेन में एसी 2 टियर, एसी 3 टियर, स्लीपर क्लास और द्वितीय श्रेणी के सामान्य डिब्बे होंगे।

गाड़ी संख्या 05560 की बुकिंग 11 मई 2025 से सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू होगी। ट्रेनों के ठहराव के समय एवं डिब्बों की संरचना से संबंधित विस्तृत जानकारी www.enquiry.indianrail.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है।

Related Articles

Latest News