Homeखास खबरजोधपुर–तिरुपति के बीच चलेगी वन वे ट्रिप स्पेशल ट्रेन

जोधपुर–तिरुपति के बीच चलेगी वन वे ट्रिप स्पेशल ट्रेन

भारतीय रेल प्रशासन द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लियर करने और उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से  गाड़ी संख्या 04817 जोधपुर–तिरुपति एक तरफ़ा एक ट्रिप स्पेशल ट्रेन विशेष किराये पर चलाने का निर्णय लिया गया है

यह स्पेशल ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के सवाई माधोपुर, डकनिया तालाव, रामगंज मंडी, उज्जैन जंक्शन, भोपाल एवं इटारसी स्टेशनों से होकर गन्तव्य को जाएगी। 

गाड़ी संख्या 04817 जोधपुर-तिरुपति स्पेशल ट्रेन

गाड़ी संख्या 04817 जोधपुर-तिरुपति स्पेशल ट्रेन 15 मई 2025 को जोधपुर स्टेशन से दोपहर 14:30 बजे प्रस्थान कर, मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते सवाई माधोपुर रात 22:00 बजे, डकनिया तालाव रात्रि 23:50 बजे, अगले दिन रामगंज मंडी 00:48 बजे पहुँचकर, भोपाल सुबह 09:40 बजे, इटारसी 11:40 बजे एवं अन्य स्टेशनों पर ठहराव के बाद तीसरे दिन शाम 18:00 बजे तिरुपति स्टेशन पहुंचेगी।

ठहराव

जोधपुर जंक्शन, मेड़ता रोड जंक्शन, डेगाना जंक्शन, मकराना जंक्शन, कुचामन सिटी, नवां सिटी, फूलेरा, जयपुर जंक्शन, दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर जंक्शन, डकनिया तालाव, रामगंज मंडी, नागदा जंक्शन, उज्जैन जंक्शन, शुजालपुर, सीहोर, भोपाल जंक्शन, इटारसी जंक्शन, बैतूल, नागपुर जंक्शन, वर्धा, बल्हारशाह, सिरपुर कागज़नगर, बेलमपल्ली, मंचेरियल, रामगुंडम, वारंगल, विजयवाड़ा जंक्शन, ओंगोल, गुडूर जंक्शन और रेणीगुंटा जंक्शन।

Related Articles

Latest News