इनफिनिक्स का गेमिंग स्मार्टफोन Infinix GT 30 Pro जल्द ही भारत में लॉन्च होगा। इनफिनिक्स ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपने आधिकारिक अकाउंट से Infinix GT 30 Pro के भारत में लॉन्च को लेकर पोस्ट की है, जिसमें Infinix GT 30 Pro को जल्द ही भारत में लॉन्च किए जाने की बात कही गई है।
लीक्स के अनुसार Infinix GT 30 Pro 6.78-इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके अलावा इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 अल्टीमेट ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 67W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली 5,500mAh की बैटरी मिल सकती है।
Infinix GT 30 Pro 5G के बैक पैनल में 108MP का मेन कैमरा, साथ में 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया जा सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रन्ट में 13MP का कैमरा मिल सकता है।










