Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशमध्‍य प्रदेश का मौसम: आज 35 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, ग्वालियर-चंबल...

मध्‍य प्रदेश का मौसम: आज 35 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, ग्वालियर-चंबल में चलेगी लू

भोपाल (हि.स.)। मध्य प्रदेश में मई के महीने में सावन-भादौ जैसा मौसम देखने को मिल रहा है। बुधवार को ओले, बारिश और आंधी का दौर जारी रहा। कुछ जिलों में तेजी गर्मी भी रही।

मौसम विभाग ने प्रदेश में आज गुरुवार को भी 35 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं ग्वालियर-चंबल में लू चलेगी।

मौसम विभाग के अनुसार, एक ट्रफ मध्य प्रदेश के ऊपर से गुजर रही है। वहीं एक साइक्लोनिक सकुर्लेशन सिस्टम की एक्टिविटी भी है। इस वजह से प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर चल रहा है। अगले कुछ दिन तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। गुरुवार को भी 35 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, शहडोल, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम, रायसेन, विदिशा, सीहोर, शाजापुर, देवास, धार और रतलाम में तेज आंधी और बारिश होने की संभावना है। जबकि ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में लू चलने का पूर्वानुमान है।

वहीं अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर और झाबुआ में आंधी का ऑरेंज अलर्ट है। इन जिलों में हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रह सकती है।

Related Articles

Latest News