Friday, September 11, 2026
Homeराष्ट्रीयआज का मौसम- पाँच राज्यों में पहुँचा मॉनसून, कई राज्यों में आंधी-बारिश...

आज का मौसम- पाँच राज्यों में पहुँचा मॉनसून, कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Weather Update: देश में आज सोमवार 26 मई को अनेक राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस बार देश में समय से पूर्व मॉनसून की धमाकेदार एंट्री हुई है और मॉनसून के सक्रिय होते ही कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है।

मौसम विभाग के अनुसार मॉनसून केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु को आच्छादित करते हुए गोवा और महाराष्ट्र पहुंच गया है। केरल में भारी बारिश हो रही है। महाराष्ट्र में भी मॉनसून के तेवर एक अलग अंदाज लिए हुए हैं, जिस कारण मॉनसून की आमद के साथ ही जोरदार बारिश हो रही है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज सोमवार 26 मई को मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल, महाराष्ट्र, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, राजस्थान, बिहार, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गोवा, अरुणाचल प्रदेश, असम, नगालैंड, मणिपुर, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ और उत्तराखंड में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Related Articles

Latest News