MP Weather: मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। यह मौसमी बदलाव मॉनसून की शुरुआती गतिविधियों और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण हो रहा है। मौसम विभाग ने आज सोमवार 26 मई को प्रदेश के 44 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने बताया कि एक चक्रवातीय सिस्टम उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश और निकटवर्ती क्षेत्रों में समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर बना हुआ है। वहीं एक अन्य चक्रवातीय सिस्टम दक्षिण पश्चिम राजस्थान एवं निकटवर्ती क्षेत्रों में समुद्र तल से 1.5 किमी ऊंचाई पर है। इसके अलावा एक चक्रवातीय सिस्टम उत्तरी गुजरात और उसके निकटवर्ती क्षेत्रों में माध्य समुद्र तल से 1.5 किमी एवं 3.1 किमी ऊंचाई पर है।
मौसम विभाग ने आज सोमवार 26 मई को इंदौर, जबलपुर, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, कटनी, उमरिया, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, सिंगरौली, सीधी, मऊगंज, रीवा, सतना सहित 44 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चल सकती है।








