Sunday, July 26, 2026
Homeखास खबरयात्रीगण कृपया ध्यान दें- रीवा-सिकन्दरबाद समर स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि बढ़ी

यात्रीगण कृपया ध्यान दें- रीवा-सिकन्दरबाद समर स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि बढ़ी

गर्मी के मौसम के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने रीवा–चर्लपल्ली (सिकन्दरबाद)–रीवा द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि को 30 जून 2025 तक यानि 10-10 ट्रिप विस्तार करने का निर्णय लिया है।

यह स्पेशल ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के सतना, मैहर, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, बीना, रानी कमलापति एवं इटारसी स्टेशनों पर ठहरकर गंतव्य को जाती है। 

गाड़ी संख्या 01704 रीवा–चर्लपल्ली (सिकन्दरबाद) समर स्पेशल ट्रेन

गाड़ी संख्या 01704 रीवा–चर्लपल्ली (सिकन्दरबाद) द्वि-साप्ताहिक (गुरुवार एवं रविवार) स्पेशल ट्रेन, जो 29 मई 2025 तक अधिसूचित थी, अब 1 जून 2025 से 29 जून 2025 तक और चलती रहेगी।

गाड़ी संख्या 01703 चर्लपल्ली (सिकन्दरबाद)–रीवा समर स्पेशल ट्रेन

गाड़ी संख्या 01703 चर्लपल्ली (सिकन्दरबाद)–रीवा द्वि-साप्ताहिक (शुक्रवार एवं सोमवार) स्पेशल ट्रेन, जो दिनांक 30 मई 2025 तक अधिसूचित थी, अब दिनांक 2 जून 2025 से 30 जून 2025 तक और चलती रहेगी।

Related Articles

Latest News