Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशMP Weather: मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट, 35 से ज्यादा...

MP Weather: मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट, 35 से ज्यादा जिलों में आंधी-बारिश के आसार

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में आज गुरुवार को भोपाल, इंदौर, जबलपुर, नीमच सहित 35 से ज्यादा जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। सतना, रीवा, ग्वालियर सहित 15 जिलों में मौसम साफ रहेगा। तेज धूप खिलेगी। उमस भरी गर्मी लोगों को बेहाल करेगी। मौसम विभाग के अनुसार 31 मई तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

मौसम विभाग ने आज गुरुवार को प्रदेश के खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा और बैतूल में 24 घंटे में ढाई से साढ़े 4 इंच तक बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार साइक्लोनिक सकुर्लेशन और लो प्रेशर एरिया एक्टिव है। इसलिए अगले कई दिन आंधी-बारिश का दौर जारी है

वहीं कल शुक्रवार 30 मई को जबलपुर, रीवा, छतरपुर, टीकमगढ़, पन्ना, सतना, निवाड़ी, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, नरसिंहपुर, सिवनी, बालाघाट, छिंदवाड़ा सहित 35 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है।

मौसम विभाग ने आज गुरुवार 29 मई को भोपाल, इंदौर, नीमच, मंदसौर, गुना, पन्ना, राजगढ़, आगरमालवा, विदिशा, दमोह, कटनी, उमरिया, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, रायसेन, जबलपुर, सिहोर, अनूपपुर, नरसिंहपुर, झाबुआ, डिंडोरी, देवास, नर्मदापुरम, मंडला, धार, अलीराजपुर, सिवनी, हरदा, छिंदवाड़ा, खरगौन, खंडवा, बड़वानी, बैतूल, बालाघाट, पांढुर्ना और बुरहानपुर में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। जबकि मुरैना, भिंड, ग्वालियर, श्योपुर, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, अशोकनगर, सागर, सतना, रीवा, मैहर, सीधी, सिंगरौली, अनूपपुर, शहडोल और मऊगंज में मौसम साफ रहेगा।

Related Articles

Latest News