टीवीएस ने अपने पॉपुलर स्कूटर TVS Jupiter 125 का नया वेरिएंट DT SXC भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। अब मार्केट में ग्राहकों के लिए TVS Jupiter 125 के चार वेरिएंट्स उपलब्ध होंगे। कंपनी ने इस नए वेरिएंट की कीमत 97,101 रुपये (एक्स-शोरूम) रखी है।
टीवीएस जूपिटर के नए वेरिएंट में ब्लूटूथ के सपोर्ट वाला कलर LCD दिया गया है, जो टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन को सपोर्ट करता है। इसके अलावा वेरिएंट को दो नए डुअल-टोन कलर ऑप्शन आइवरी ब्राउन और आइवरी ग्रे उतारा गया है। नए TVS Jupiter 125 में 124cc इंजन लगा है जो 6,500rpm पर 8.5hp और 4,500rpm पर 11.1Nm का पीक आउटपुट देता है।
नए TVS Jupiter 125 DT SXC के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क और रियर में ट्विन शॉक एब्जॉर्बर भी दिए गए हैं। इसका वजन 108 किलोग्राम है और इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 163mm है। जुपिटर में 33 लीटर अंडरसीट स्टोरेज और फ्रंट में दो लीटर एक्स्ट्रा स्टोरेज भी मिलेगा।









