Wednesday, July 22, 2026
Homeमध्य प्रदेशकेंद्रीय सचिव ने ली MPPKVVCL के अधिकारियों की मीटिंग

केंद्रीय सचिव ने ली MPPKVVCL के अधिकारियों की मीटिंग

केंद्रीय नवीन और नवकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव सुदीप जैन ने सोमवार को इंदौर में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, पीएम कुसुम योजना इत्यादि विषय को लेकर उच्च स्तरीय मिटिंग ली।

इंदौर स्मार्ट सिटी कार्यालय में हुई मिटिंग में मप्रपक्षेविविकं इंदौर के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह, अतिरिक्त मुख्य अभियंता एससी वर्मा, अधीक्षण अभियंता चिंतामणि अनिल ठकार समेत स्मार्ट सिटी के अधिकारी भी मौजूद रहे।

सुदीप जैन ने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रकरण और तेजी से हल करने, वेंडरों की संख्या में बढ़ाने को कहा। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह और अतिरिक्त मुख्य अभियंता एससी वर्मा ने प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

Related Articles

Latest News