Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयIPL 2025: फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को हराकर जीती...

IPL 2025: फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को हराकर जीती ट्रॉफी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 18 साल के सूखे को खत्म करते हुए इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में रजत पाटीदार की कप्तानी में पंजाब किंग्स को 6 रनों से हराकर आईपीएल ट्रॉफी जीत ली।

इस मैच में आरसीबी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 9 विकेट के नुकसान पर 190 रनों का स्कोर बनाया था, जिसके बाद पंजाब किंग्स की टीम 20 ओवर्स में 184 रन ही बना सकी।

191 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की ओपनिंग जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 43 रनों की साझेदारी की, लेकिन इसके बाद उन्हें पहला झटका 43 के स्कोर पर प्रियांश आर्या के रूप में लगा जो 24 रन बनाकर आउट हुए। वहीं इसके बाद प्रभसिमरन सिंह और जोश इंग्लिश की जोड़ी ने पारी को संभाला और स्कोर को 72 रनों तक लेकर गए। प्रभसिमरन को क्रुणाल पांड्या ने पवेलियन भेजा जिसके साथ ही मैच में आरसीबी की टीम ने वापसी की और यहां से उन्होंने पंजाब किंग्स को किसी तरह मुकाबले में वापस आने का मौका नहीं दिया।

श्रेयस अय्यर इस मुकाबले में सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए। क्रुणाल पांड्या ने फाइनल मैच में अपने 4 ओवर्स में सिर्फ 17 रन देने के साथ 2 विकेट हासिल किए। आरसीबी के लिए क्रुणाल के अलावा भुवनेश्वर कुमार ने भी 2 विकेट हासिल किये।

पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 190 रनों का स्कोर बनाया। विराट कोहली ने 43 रनों की समझदारी भरी पारी खेली। विराट कोहली के अलावा रजत पाटीदार ने 26, लियम लिविंगस्टन ने 25 और जितेश शर्मा ने 24 रनों का योगदान दिया। अर्शदीप सिंह ने आखिरी ओवर में तीन विकेट लेकर सिर्फ 3 रन दिए, जिससे RCB का स्कोर 200 पार नहीं कर पाया।

 IPL 2025 के फाइनल मैच की मुख्य बातें

  • RCB की पारी: 190/9 (20 ओवर)
  • विराट कोहली ने 35 गेंदों में 43 रन बनाए, जबकि रजत पाटीदार, मयंक अग्रवाल, लियाम लिविंगस्टोन और जितेश शर्मा ने उपयोगी पारियां खेलीं।
  • अर्शदीप सिंह ने आखिरी ओवर में तीन विकेट लेकर सिर्फ 3 रन दिए, जिससे RCB का स्कोर 200 पार नहीं कर पाया।
  • पंजाब किंग्स की पारी: 184/7 (20 ओवर)
  • शशांक सिंह ने अंतिम प्रयास में जबरदस्त 61 रन बनाए, लेकिन टीम 6 रन से लक्ष्य से पीछे रह गई।
  • आखिरी ओवर में रोमांच चरम पर था, लेकिन जोश हेजलवुड की शानदार गेंदबाजी ने RCB की जीत सुनिश्चित की।
  • पंजाब किंग्स ने लक्ष्य का पीछा किया लेकिन 184/7 रन ही बना सके।
  • क्रुणाल पांड्या ने 4 ओवर में सिर्फ 17 रन देकर 2 विकेट लिए, जिससे मैच का रुख बदल गया।
  • भुवनेश्वर कुमार ने भी 2 विकेट चटकाए।
Related Articles

Latest News