Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की पुलिस विभाग की सर्जरी, जबलपुर ASP सोनाली...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की पुलिस विभाग की सर्जरी, जबलपुर ASP सोनाली दुबे सहित कई अधिकारियों के ट्रांसफर

मध्य प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव किया है। बुधवार को देर रात जारी आदेश के अनुसार सात आईपीएस अधिकारियों और एक एसपीएस अधिकारी का ट्रांसफर किया गया है किए।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पास ग्रह मंत्रालय भी है।

एमपी पुलिस के मुख्य बदलाव

  • सागर IG: हिमानी खन्ना को सागर रेंज का नया IG नियुक्त किया गया है। पहले यह पद चंद्रशेखर सोलंकी के पास था, लेकिन 3 दिन बाद ही उनका आदेश निरस्त कर दिया गया।
  • सागर DIG: सुनील कुमार पांडे को सागर का नया DIG नियुक्त किया गया है।
  • छिंदवाड़ा DIG: डी. कल्याण चक्रवर्ती, जो मंत्री विजय शाह केस की SIT में थे, को छिंदवाड़ा रेंज DIG बनाया गया है।
  • भोपाल सेनानी: नागेंद्र सिंह को भोपाल की 25वीं वाहिनी विसबल में सेनानी के पद पर भेजा गया है।
  • राजगढ़ SP: प्रतिनियुक्ति से लौटे अमित तोलानी को राजगढ़ का नया SP बनाया गया है।
  • बालाघाट SP: आदित्य मिश्रा को बालाघाट का SP नियुक्त किया गया है।
  • AIG, PHQ: जबलपुर की एडिशनल SP सोनाली दुबे (SPS) को AIG, PHQ पदस्थ किया गया है।
Related Articles

Latest News