बेहतर बिजली आपूर्ति और उपभोक्ता सुविधाओं में बढ़ोत्तरी के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह के निर्देश पर इंदौर शहर में बिजली सेवा में लगे वाहन बढ़ाए गए हैं, साथ ही अतिरिक्त कार्मिकों की व्यवस्था भी की गई हैं।
उपभोक्ता सेवा के कार्य कम समय में करने एवं मौसम बिगड़ने पर यदि बिजली आपूर्ति प्रभावित होती हैं तो तेजी से सुधार कार्य करने के लिए भी योजना अमल में लाई गई हैं। इसी क्रम में गुरूवार शाम शहर के पूर्व शहर संभाग के तहत जोनों में आपातकालीन व्यवस्था के लिए कम से कम समय में बिजली कार्मिकों को एकत्रित करने की रिहर्सल की गई।
ये भी पढ़ें- बिजली आउटसोर्स कर्मियों को वेतन नहीं, मिलता है सिर्फ शोषण, अपमान और अवहेलना
ये भी पढ़ें- बिना वैकल्पिक व्यवस्था के बिजली कर्मियों को नहीं मिलेगा अवकाश, तत्काल करना होगा शिकायत का समाधान
शहर अधीक्षण अभियंता दिलीप कुमार गाठे ने बताया कि इस प्रक्रिया का उद्देश्य मौसम बिगड़ने पर यदि आपूर्ति प्रभावित होती है तो न्यूनतम अवधि में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को सामान्य करना था।
उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया में मात्र 30 से 40 मिनट में शहर के दूसरे छोर या घर से कर्मचारियों को नियत स्थल पर पहुंचकर बिजली सुधार व्यवस्था के लिए पूरी तरह तैयार रहकर मौके पर प्रस्थान करना था। इस रिहर्सल में बड़ी संख्या में कार्मिक न्यूनतम अवधि में शामिल हुए।
ये भी पढ़ें- सबकी दुनिया हिला देगा एआई पावर्ड Samsung Galaxy M36 5G स्मार्टफोन










