Friday, April 24, 2026
Homeजन-मनमध्य प्रदेश में होगी 19,504 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्ती, 4 जुलाई तक...

मध्य प्रदेश में होगी 19,504 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्ती, 4 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन

मध्य प्रदेश में 19,504 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्ती की जाएगी, इसके लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया है और आवेदन प्रक्रिया शुरू भी हो चुकी है। प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा है कि मध्य प्रदेश में पहली बार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की भर्ती पूर्णतः डिजिटल और पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से की जाएगी।

उन्होंने बताया कि प्रदेश भर में कुल 19,504 रिक्त पदों की पूर्ति हेतु विज्ञापन जारी कर दिया गया है। इस प्रक्रिया में इच्छुक महिलाएं MP Online के चयन पोर्टल (https://chayan.mponline.gov.in) पर अपना आवेदन कर सकेंगी। अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें। 

उन्होंने स्पष्ट किया कि आवेदनकर्ता अपने दस्तावेज भी इसी पोर्टल पर अपलोड करेंगे तथा चयन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन एवं योग्यता आधारित होगी। इस पहल से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र की योग्य महिलाओं को समान अवसर मिलेगा और चयन में किसी प्रकार की भेदभाव या अपारदर्शिता नहीं होगी।

उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थियों को चाहिए कि वे 4 जुलाई 2025 तक पोर्टल पर अपना आवेदन ऑनलाइन प्रस्तुत कर सकते है। इस बार विभागीय कार्यालयों में ऑफलाइन या व्यक्तिगत रूप से कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

Related Articles

Latest News