Samsung Galaxy M36 5G: सैमसंग ने अपना नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy M36 5G भारत में लॉन्च कर दिया है। भारत में Samsung Galaxy M36 5G स्मार्टफोन के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये रखी गई है, लेकिन लॉन्च ऑफर के तहत इस स्मार्टफोन को 16,499 रुपये में सेल किया जाएगा। इस स्मार्टफोन की बिक्री सैमसंग की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ ही ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर 12 जुलाई से शुरू होगी।
Samsung Galaxy M36 5G Camera
Samsung Galaxy M36 5G के बैक पैनल में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। दोनों कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट करते हैं। एआई ऑटो मोड लो लाइट में वीडियो क्वालिटी को बेहतर करता है।
Samsung Galaxy M36 5G Battery
Samsung Galaxy M36 5G में 25W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
Samsung Galaxy M36 5G Specifications
Samsung Galaxy M36 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.7 इंच की FHD+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले diya है। डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ प्रोटेक्शन से लैस है। इसमें ऑक्टा कोर Exynos 1380 प्रोसेसर के साथ Arm Mali G68 GPU इसके साथ इसमें 6GB RAM/8GB RAM और 128GB/256GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है।
Samsung Galaxy M36 5G Features
Samsung Galaxy M36 5G लेटेस्ट एंड्रॉयड 15 पर आधारित One UI 7 पर चलेगा। इसमें वेपोर कूलिंग चैंबर भी दिया गया है। कंपनी ने 6 साल तक ओएस अपडेट और सिक्योरिटी अपडेट देने वादा किया है। साथ ही इसमें गैलेक्सी एआई फीचर्स जैसे- सर्किल टू सर्च, Gemini लाइव इंटरगेशन और एआई सिलेक्ट का सपोर्ट करता है। कंपनी ने इसे ऑरेंज हेज, सेरेन ग्रीन और वेलवेट ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया है।











