मध्य प्रदेश की सभी बिजली कंपनियों के नियमित एवं संविदा कार्मिकों, पेंशनरों और उनके परिजनों के लिए पावर कंपनी अंशदायी कैशलेस स्वास्थ्य योजना को लागू करने की प्रक्रिया प्रारंभ होने पर मध्य प्रदेश विद्युत मंडल तकनीकी कर्मचारी संघ ऊर्जा मंत्री एवं उच्चाधिकारियों का आभार जताया है।
संघ के प्रांतीय महासचिव हरेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि सभी बिजली कंपनियों के नियमित एवं संविदा कार्मिकों, पेंशनरों और उनके परिजनों के लिए कोई कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजना नहीं थी, इससे मैदानी बिजली कर्मियों खासकर करंट का कार्य करने वाले तकनीकी कर्मियों को काफी परेशानी होती थी और वे रुपयों के अभाव में अच्छे से इलाज नहीं करा पाते थे।
हरेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि संघ द्वारा बिजली कर्मियों के लिए कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजना लागू किये जाने की मांग लगातार की जा रही थी। संघ ने इसके लिए अनेक पत्र लिखे, ज्ञापन सौंपे और आंदोलन भी किया। बिजली कर्मियों के लिए कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजना लागू किये जाने की प्रक्रिया होना संघ के संघर्ष की बड़ी जीत है।
संघ के शंभू नाथ सिंह, राम केवल यादव, अजय कश्यप, शशि उपाध्याय, मोहन दुबे, राजकुमार सैनी, लाखन सिंह राजपूत, केएन लोखंडे, मोहन दुबे, इंद्रपाल सिंह, संदीप दीपंकर आदि ने नियमित भर्ती किए जाने का निर्णय लेने पर ऊर्जा मंत्री, अपर मुख्य सचिव ऊर्जा और सभी उच्चाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।










