Sunday, July 26, 2026
Homeमध्य प्रदेशबरसते पानी में ऊर्जा मंत्री के बंगले पहुंचे अनुकंपा आश्रित, अनुकंपा नियुक्ति...

बरसते पानी में ऊर्जा मंत्री के बंगले पहुंचे अनुकंपा आश्रित, अनुकंपा नियुक्ति देने की मांग

मध्य प्रदेश की बिजली कंपनियों के अनुकंपा आश्रित अनुकंपा नियुक्ति दिए जाने की मांग लेकर  बरसते पानी में ऊर्जा मंत्री के बंगले पहुंचे। अनुकंपा आश्रितों ने मांग की, कि 15.11.2000 से 10.04.2012 के मध्य सामान्य मृत्यु प्रकरणों में भी अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की जाए।

प्रदेश के कई जिलों से भोपाल पहुंचे अनुकंपा आश्रितों ने ऊर्जा मंत्री से उनके बंगले में मुलाकात की और अनुकंपा नियुक्ति देने की मांग की। ऊर्जा मंत्री ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही उनकी मांग का सार्थक परिणाम सामने आएगा।

इस अवसर पर मध्य प्रदेश विद्युत मंडल अनुकंपा आश्रित संघर्ष दल के संयोजक असगर खान, दुर्गेश सिंह, हेमंत यादव, दीपू शर्मा, गौरी शंकर सोनी, नीरज कुशवाहा, प्रकाश कुशवाहा, दीपेश शुक्ला, पुष्पेंद्र तिवारी, अरविंद साहू, संजय यादव, अनिल सिंह सिंगर, जितेंद्र चौहान, दीपक पतले, संतोष, अभिलाष, हरीश अहिरवार आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Latest News