HomeTechnologyRealme ने मिड-रेंज में लॉन्च किये धांसू फीचर्स वाले दो 5G स्मार्टफोन

Realme ने मिड-रेंज में लॉन्च किये धांसू फीचर्स वाले दो 5G स्मार्टफोन

स्मार्टफोन निर्माता Realme ने मिड-रेंज सेगमेंट में दो धांसू 5G स्मार्टफोन Realme 15 और Realme 15 Pro भारत में लॉन्च कर दिए हैं। इन स्मार्टफोन्स की बिक्री ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट और कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट Realme.com तथा ऑफलाइन स्टोर्स पर 30 जुलाई से शुरू होगी।

Realme 15 और Realme 15 Pro का प्राइस

भारत में Realme 15 5G के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये तथा 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 30,999 रुपये रखी गई है। 

वहीं Realme 15 Pro 5G के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये, 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 35,999 रुपये तथा 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 38,999 रुपये रखी गई है।

Realme 15 और Realme 15 Pro लॉन्च ऑफर्स

Realme 15 की खरीदी पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट तथा Realme 15 Pro 5G की खरीदी पर 3,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा।

Realme 15 5G specifications

Realme 15 5G को Flowing Silver, Silk Pink और Velvet Green कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। इसमें 6.8-इंच का Full HD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 2,500Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करता है। साथ ही इसमें MediaTek Dimensity 7300-Energy 4nm प्रोसेसर, Android 15 आधारित Realme UI 6.0 ऑपरेटिंग सिस्टम, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, 7000mm² VC Cooling System, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, ड्यूल फ्रीक्वेंसी जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी तथा धूल और पानी से बचाव के लिए IP66+IP68+IP69 रेटिंग सहित कई लेटेस्ट फीचर्स दिए गए हैं।

Realme 15 5G Camera और Battery 

Realme 15 5G के बैक पैनल में OIS सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा और इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें f/2.4 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Realme 15 5G में 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली 7000mAh की बैटरी दी गई है।

Realme 15 Pro 5G specifications

Realme 15 Pro 5G स्मार्टफोन को Flowing Silver, Silk Purple और Velvet Green कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट, 2500Hz टच रिस्पॉन्स और 6500 nits पीक ब्राइटनेस लेवल वाला 6.8-इंच का FHD+ 4D Curve+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें Snapdragon 7 Gen 4 SoC प्रोसेसर, Android 15-बेस्ड Realme UI 6.0 ऑपरेटिंग सिस्टम, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, ड्यूल फ्रीक्वेंसी जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी, धूल और पानी से बचाव के लिए IP69 रेटिंग के अलावा AI Edit Genie, AI Party Mode जैसे कई AI फीचर्स दिए गए हैं। 

Realme 15 Pro 5G Camera और Battery 

Realme 15 Pro 5G के बैक पैनल में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट वाला 50MP का Sony IMX896 प्राइमरी कैमरा और इसके साथ  f/2.0 अपर्चर वाला 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें f/2.4 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली 7000mAh की बैटरी दी गई है।

Related Articles

Latest News