Homeखास खबरनई रेलगाड़ी: 4 अगस्त से नियमित चलेगी जबलपुर-रायपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस

नई रेलगाड़ी: 4 अगस्त से नियमित चलेगी जबलपुर-रायपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस

भारतीय रेल के द्वारा जबलपुर-रायपुर के बीच नयी इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जा रही है। जबलपुर-रायपुर-जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस की नियमित सेवा जबलपुर से 5 अगस्त 2025 से आरम्भ होगी, जबकि रायपुर से 4 अगस्त 2025 से शुरू होगी।

गाड़ी संख्या 11702 जबलपुर-रायपुर एक्सप्रेस

गाड़ी संख्या 11702 जबलपुर-रायपुर एक्सप्रेस ट्रेन प्रतिदिन सुबह 06:00 बजे जबलपुर से प्रस्थान करेगी और मदनमहल, नैनपुर, बालाघाट, गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनांदगाव, दुर्ग होते हुए उसी दिन दोपहर 13:50 बजे रायपुर पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 111701 रायपुर-जबलपुर एक्सप्रेस

वापसी में गाड़ी संख्या 111701 रायपुर-जबलपुर एक्सप्रेस ट्रेन प्रतिदिन दोपहर 14:45 बजे रायपुर से प्रस्थान करेगी और दुर्ग, राजनांदगाव, डोंगरगढ़, गोंदिया, बालाघाट, नैनपुर, मदनमहल होते हुए उसी दिन रात्रि 22:45 बजे जबलपुर पहुंचेगी।

कोच संरचना

इस ट्रेन में कुल 15 एलएचबी कोच होंगे, जिनमें आठ जनरल  सिटिंग, चार द्वितीय चेयरकार, एक चेयरकार वातानुकूलित श्रेणी के कोच शामिल हैं।

Related Articles

Latest News