भारतीय रेल के द्वारा जबलपुर-रायपुर के बीच नयी इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जा रही है। जबलपुर-रायपुर-जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस की नियमित सेवा जबलपुर से 5 अगस्त 2025 से आरम्भ होगी, जबकि रायपुर से 4 अगस्त 2025 से शुरू होगी।
गाड़ी संख्या 11702 जबलपुर-रायपुर एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 11702 जबलपुर-रायपुर एक्सप्रेस ट्रेन प्रतिदिन सुबह 06:00 बजे जबलपुर से प्रस्थान करेगी और मदनमहल, नैनपुर, बालाघाट, गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनांदगाव, दुर्ग होते हुए उसी दिन दोपहर 13:50 बजे रायपुर पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 111701 रायपुर-जबलपुर एक्सप्रेस
वापसी में गाड़ी संख्या 111701 रायपुर-जबलपुर एक्सप्रेस ट्रेन प्रतिदिन दोपहर 14:45 बजे रायपुर से प्रस्थान करेगी और दुर्ग, राजनांदगाव, डोंगरगढ़, गोंदिया, बालाघाट, नैनपुर, मदनमहल होते हुए उसी दिन रात्रि 22:45 बजे जबलपुर पहुंचेगी।
कोच संरचना
इस ट्रेन में कुल 15 एलएचबी कोच होंगे, जिनमें आठ जनरल सिटिंग, चार द्वितीय चेयरकार, एक चेयरकार वातानुकूलित श्रेणी के कोच शामिल हैं।










