SHABD, नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट और रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग ने भारी बारिश के साथ तूफान और बिजली कड़कने की भी आशंका जताई है।
मौसम विभाग ने आज हिमाचल, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, तमिलनाडु और कर्नाटक में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उत्तर और पूर्वी भारत में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश में मौसम अधिक खराब रहने की आशंका है।
वहीं केरल के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक उत्तराखंड, बिहार और केरल में भारी बारिश के साथ तूफान और बिजली कड़कने की भी आशंका है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में अगले दो दिन तक ऐसी स्थिति बनी रह सकती है।









