लोक निर्माण विभाग जबलपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता आरएल वर्मा के द्वारा मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष चुने जाने पर अटल उपाध्याय का पुष्प गुच्छ देकर सम्मान किया गया। इस दौरान कार्यपालन यंत्री शिवेन्द्र सिंह एवं हृदेश आर्य उपस्थित थे।
मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के द्वारा मुख्य अभियंता आरएल वर्मा को मांग पत्र सौंपकर लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों की समस्याओं एवं मांगों पर चर्चा की गई।
मांग पत्र पर की गई चर्चा
राज्य कर्मचारी संघ के मांग पत्र की मांगों डिप्लोमा, डिग्रीधारी कर्मचारियों को उपयंत्री का कार्यभार देने, परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित करने, कार्यभारित समयपाल को अवकाश नगदीकरण का लाभ देने, शासकीय कार्यालयों में पीने के पानी की व्यवस्था करवाने पर चर्चा की गई। मुख्य अभियंता ने जल्द सभी बिंदुओं पर समस्त अधीनस्थ अधिकारियों को निराकरण करने के निर्देश जारी करने का आश्वासन दिया है।
इस अवसर पर मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जबलपुर जिला शाखा अध्यक्ष अटल उपाध्याय, राजेंद्र त्रिपाठी, देवेंद्र पचौरी, आलोक अग्निहोत्री, बृजेश मिश्रा, सुशील गुप्ता, अर्जुन सोमवंशी, अनुज तिवारी, शिवदयाल प्रधान, एसपी बाथरे, रवि बांगड़, राजू मस्के, जीपी द्विवेदी, अरविंद शाहू, योगेंद्र मिश्रा, संजय रजक, संजय मजूमदार, बलराम रजक, गुलाब कोस्टा आदि उपस्थित थे।











