Homeखास खबरसर्राफा बाजार में सोने चांदी का भाव, जाने प्रमुख शहरों में सोने...

सर्राफा बाजार में सोने चांदी का भाव, जाने प्रमुख शहरों में सोने की कीमत

Gold And Silver Price: घरेलू सर्राफा बाजार में आज बुधवार 21 अगस्त 2025 को शुरूआती कारोबार के दौरान सोने का भाव में तेज़ी है, जिसके बाद 24 कैरेट सोना 1,01,620 रुपये से लेकर 1,01,770 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।

वहीं आज 22 कैरेट सोना 93,150रुपये से लेकर 93,300रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। गौरतलब है कि अधिकांशत: गहने 22 कैरेट सोने से ही बनाए जाते हैं, इसलिए सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की मांग ज्यादा होती है।

प्रमुख शहरों में सोने की कीमत

देश की राजधानी दिल्ली सहित दिल्ली-एनसीआर के साथ ही जयपुर एवं लखनऊ में 24 कैरेट सोना आज 1,01,770  रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 93,300 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

देश के महानगरों मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, पटना में 24 कैरेट सोना 1,01,620 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 93,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

वहीं देश के अन्य शहरों इंदौर, भोपाल, जबलपुर, अहमदाबाद में आज 24 कैरेट सोना 1,01,670 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 93,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

चाँदी का भाव

दिल्ली सहित देश के प्रमुख शहरों के सर्राफा बाजारों में आज चाँदी की कीमत में 2000 रुपये की तेजी है और चाँदी 1,20,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।

Related Articles

Latest News