Friday, April 24, 2026
Homeखास खबरदशहरा, दिवाली और छठ पूजा के लिए विशेष रेलगाड़ियां

दशहरा, दिवाली और छठ पूजा के लिए विशेष रेलगाड़ियां

भारतीय रेलवे द्वारा दशहरा, दिवाली और छठ पूजा आदि त्यौहारों पर यात्रियों की सुविधा हेतु विभिन्न गंतव्यों के लिए विशेष किराये पर पूजा विशेष रेलगाडियना चलाने का निर्णय लिया गया है। ये विशेष रेलगाड़ियां पश्चिम मध्य रेलवे के स्टेशनों से होकर गुजरेगी।

गाड़ी संख्या 09033/09034 उधना-बरौनी-उधाना विशेष रेलगाड़ी

गाड़ी संख्या 09033 उधना-बरौनी विशेष रेलगाड़ी प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को उधना से 20:35 बजे प्रस्थान करेगी और क्रमशः गुरुवार और सोमवार को 5:00 बजे बरौनी पहुँचेगी। यह रेलगाड़ी 20 सितंबर से 7 अक्टूबर 2025 तक चलेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09034 बरौनी-उधना विशेष रेलगाड़ी प्रत्येक गुरुवार और सोमवार को बरौनी से 6:45 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 19:00 बजे उधना पहुँचेगी। यह ट्रेन 22 सितंबर से 9 अक्टूबर 2025 तक चलेगी।

ठहराव

ये रेलगाड़ी दोनों दिशाओं में नंदुरबार, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, सोनपुर, हाजीपुर और शाहपुर पटोरी स्टेशनों पर रुकेगी।

गाड़ी संख्या 09067/09068 उधना-जयनगर-उधना विशेष रेलगाड़ी

गाड़ी संख्या 09067 उधना – जयनगर स्पेशल प्रत्येक रविवार को उधना से 12:20 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 20:30 बजे जयनगर पहुँचेगी। ये रेलगाड़ी 21 सितंबर से 5 अक्टूबर, 2025 तक चलेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09068 जयनगर-उधना स्पेशल प्रत्येक सोमवार को जयनगर से 23:30 बजे प्रस्थान करेगी और बुधवार को 12:30 बजे उधना पहुँचेगी। ये रेलगाड़ी 22 सितंबर से 6 अक्टूबर, 2025 तक चलेगी।

ठहराव

ये रेलगाड़ी दोनों दिशाओं में चलथान, नंदुरबार, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीन दयाल उपाध्‍याय, बक्‍सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्‍तीपुर, दरभंगा और मधुबनी स्‍टेशनों पर रुकेगी।

गाड़ी संख्या 09069/09070 उधना-समस्तीपुर-उधना विशेष रेलगाड़ी

गाड़ी संख्या 09069 उधना-समस्तीपुर स्पेशल प्रत्येक रविवार को उधना से 20:35 बजे प्रस्थान करेगी और मंगलवार को 02:00 बजे समस्तीपुर पहुँचेगी। ये रेलगाड़ी 21 सितंबर से 5 अक्टूबर 2025 तक चलेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09070 समस्तीपुर-उधना स्पेशल प्रत्येक मंगलवार को समस्तीपुर से 05:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 14:00 बजे उधना पहुँचेगी। ये रेलगाड़ी 23 सितंबर से 7 अक्टूबर 2025 तक चलेगी।

ठहराव

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में चलथान, नंदुरबार, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, सोनपुर, हाजीपुर और मुजफ्फरपुर स्टेशनों पर रुकेगी।

गाड़ी संख्या 09041/09042 उधना-बलिया-उधना विशेष रेलगाड़ी

गाड़ी संख्या 09041 उधना – बलिया स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को 06:40 बजे उधना से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 20:15 बजे बलिया पहुंचेगी। ये रेलगाड़ी 25 सितंबर से 09 अक्टूबर, 2025 तक चलेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 09042 बलिया-उधना स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को 23:30 बजे बलिया से प्रस्थान करेगी और रविवार को 12.45 बजे उधना पहुंचेगी। ये रेलगाड़ी 26 सितंबर से 10 अक्टूबर 2025 तक चलेगी।

ठहराव

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में सूरत, भरूच, विश्वामित्री, वडोदरा, गोधरा, दाहोद, रतलाम, नागदा, उज्जैन, शुजालपुर, संत हिरदाराम नगर, विदिशा, गंज बासौदा, बीना, ललितपुर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी, उरई, गोविंदपुरी, फ़तेहपुर, प्रयागराज जंक्शन, मिर्ज़ापुर, चुनार, वाराणसी, जौनपुर, औंडि़हार और ग़ाज़ीपुर सिटी स्टेशनों पर रुकेगी।

गाड़ी संख्या 09061/09062 बांद्रा टर्मिनस-बरौनी-बांद्रा टर्मिनस विशेष रेलगाड़ी

गाड़ी संख्या 09061 बांद्रा टर्मिनस-बरौनी स्पेशल प्रत्येक सोमवार को बांद्रा टर्मिनस से 21.20 बजे प्रस्थान करेगी और बुधवार को 19.15 बजे बरौनी पहुँचेगी। ये रेलगाड़ी 22 सितंबर से 6 अक्टूबर, 2025 तक चलेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09062 बरौनी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को बरौनी से 12.15 बजे प्रस्थान करेगी और शनिवार को 06.30 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुँचेगी। ये रेलगाड़ी 25 सितंबर से 9 अक्टूबर 2025 तक चलेगी।

ठहराव

ये रेलगाड़ी दोनों दिशाओं में बोरीवली, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, वडोदरा, रतलाम, रामगंज मंडी, कोटा, गंगापुर सिटी, भरतपुर, मथुरा, कासगंज, फर्रुखाबाद, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, सुल्तानपुर, जौनपुर सिटी, वाराणसी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, सोनपुर, हाजीपुर और शाहपुर पटोरी स्टेशनों पर रुकेगी।

गाड़ी संख्या 09437/09438 गांधीधाम-सियालदह-गांधीधाम विशेष रेलगाड़ी

गाड़ी संख्या 09437 गांधीधाम-सियालदह सुपरफास्ट स्पेशल प्रत्येक बुधवार को 18:25 बजे गांधीधाम से प्रस्थान करेगी और शुक्रवार को 16.15 बजे सियालदह पहुंचेगी। ये रेलगाड़ी 17 सितंबर से 8 अक्टूबर, 2025 तक चलेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09438 सियालदह-गांधीधाम सुपरफास्ट स्पेशल प्रत्येक शनिवार 05:15 बजे सियालदह से प्रस्थान करेगी और सोमवार को 02:00 बजे गांधीधाम पहुँचेगी। ये रेलगाड़ी 20 सितंबर से 11 अक्टूबर 2025 तक चलेगी।

ठहराव

ये रेलगाड़ी दोनों दिशाओं में सामाख्‍याली, ध्रांगध्रा, अहमदाबाद, छायापुरी, रतलाम, भवानी मंडी, रामगंज मंडी, कोटा, गंगापुर सिटी, बयाना, ईदगाह आगरा, टूंडला, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जं., मिर्जापुर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी-ऑन-सोन, अनुग्रह नारायण रोड, गया, कोडरमा, हज़ारीबाग़ रोड, पारसनाथ, नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो, धनबाद, आसनसोल, दुर्गापुर और बर्द्धमान स्टेशनों पर रुकेगी।

Related Articles

Latest News