Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशबिजली कंपनी के जेई का बड़ा आरोप- जान से मारने की धमकी...

बिजली कंपनी के जेई का बड़ा आरोप- जान से मारने की धमकी दे रहा कार्यपालन अभियंता

रिश्वत लेते हुए ट्रैप हुए कनिष्ठ अभियंता मिलन परतेती ने कार्यपालन अभियंता पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि कार्यपालन अभियंता अजीत चौहान द्वारा पैसे मांगकर मानसिक प्रताड़ित किया जाता रहा है और अब मुझे लगातार जान से मारने की धमकी दी  जा रही है।

अधीक्षण अभियंता को लिखे पत्र में कनिष्ठ अभियंता मिलन परतेती ने कहा कि 13 सितम्बर 2025 को लोकायुक्त के प्रकरण में षड्यंत्रपूर्वक कार्यवाही कर मुझे फंसाया गया है और अब कार्यपालन अभियंता नगर संभाग सागर अजीत चौहान के द्वारा मुझे जान से मारने की धमकी दी जा रही है एवं इनके माध्यम से अन्य व्यक्तियों के द्वारा धमकाया जा रहा है।

कनिष्ठ अभियंता ने कहा कि अजीत चौहान की जब से नगर संभाग सागर में कार्यपालन अभियंता के पद पर पदस्थापना हुई है तबसे मुझसे पैसे मांगकर मानसिक प्रताड़ित किया जाता रहा है। पूर्व में भी अजीत चौहान के द्वारा नगर संभाग सागर में पदस्थापना के तुरंत बाद मेरे नाम एक आदेश जारी कर सुधार कार्य के अतिरिक्त 25 चोरी के प्रकरण बनाने हेतु आदेशित किया गया और कहा गया कि मैंने ये आदेश इसलिए दिया है ताकि तुम प्रकरण बनाओ और उस प्रकरण में समझौता कर पैसे कमाके मुझे दो।

कनिष्ठ अभियंता कि चूंकि मैं अनुसूचित जनजाति से संबंध रखता हूं जिससे इनके द्वारा कई बार मुझे जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित भी किया जाता रहा है। इसके अतिरिक्त भी कार्यपालन अभियंता अजीत चौहान के द्वारा कार्यालीन स्टाफ को डरा धमकाकर झूठे बयान दर्ज किए जा रहे हैं, साथ ही नौकरी से बाहर करने की धमकी दी जा रही है।

इसके अलावा मेरे विरुद्ध भी संबंधित थाने में इनके द्वारा एफआईआर दर्ज करने का षडयंत्र रचा जा रहा है। अतः भविष्य में अगर मेरे साथ कोई घटना घटित होती है तो उसकी संपूर्ण जबाबदेही पूक्षेविविकं के नगर संभाग सागर के कार्यपालन अभियंता अजीत चौहान की होगी।

Related Articles

Latest News