Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशसंविदा एवं आउटसोर्स कर्मियों तथा अनुकंपा आश्रितों की मांग हो पूरी, MPEBTKS...

संविदा एवं आउटसोर्स कर्मियों तथा अनुकंपा आश्रितों की मांग हो पूरी, MPEBTKS ने ऊर्जा मंत्री को सौंपा ज्ञापन

मध्य प्रदेश विद्युत मंडल तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रांतीय महासचिव हरेंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में बुधवार को प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के नगर प्रवास के दौरान संघ पदाधिकारियों ने पुष्प माला पहना कर अभिनंदन किया और 8 सूत्रीय ज्ञापन पत्र सौंपा।

संघ ने मांग की, कि दीपावली के पूर्व बोनस दिया जाये, मध्य प्रदेश शासन की नीति के अनुसार बिना शर्त अनुकंपा नियुक्ति दी जाये, वर्ष 2000 से 2012 के बीच सामान्य मृत्यु प्रकरण वाले अनुकंपा आश्रितों को भी बिना शर्त अनुकंपा नियुक्ति दी जाये, आउटसोर्स एवं मीटर रीडर के लिए मानव संसाधन नीति बनाकर कर्मी एवं परिवार का जीवन सुरक्षित  किया जाये, संविदा कर्मचारियों को भारतीय जनता पार्टी का जन संकल्प पत्र 2013 के पेज क्रमांक 33 एवं बिंदु क्रमांक 9.6 के अनुसार नियमितीकरण किया जाये, एक कंपनी से दूसरी कंपनी में स्थानांतरण नीति बनाई जाये, 1177 दैनिक वेतन भोगी जिनको 1995 में नियमित किया गया था, उनको 30 वर्षीय उच्च वेतनमान दिया जाये, ब्रिंज बेनिफिट 2006 से दिया जाये, वेतन विसंगति दूर की जाये।

ऊर्जा मंत्री के द्वारा आश्वासन दिया गया आपकी मांगों पर विचार कर पूरा किया जायेगा। इस दौरान संघ के केएन लोखंडे, अजय कश्यप, मोहन दुबे, राजकुमार सैनी, लखन सिंह राजपूत, दशरथ शर्मा, किशोर आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Latest News