Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशजबलपुर में कोका-कोला फैक्टरी में निर्माण के दौरान मजदूर की मौत

जबलपुर में कोका-कोला फैक्टरी में निर्माण के दौरान मजदूर की मौत

जबलपुर। एमपी के जबलपुर में रिछाई स्थित कोका-कोला फैक्ट्री में निर्माण कार्य ठेकेदार की लापरवाही से एक मजदूर की मौत हो गई। इस हादसे में अन्य दो मजूदर घायल हुए हैं। पुलिस ने जांच के ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

अधारताल पुलिस के अनुसार 21 नवम्बर को मेडिकल कालेज से सूचना मिली कि महादेव उरवा निवासी रांची झारखण्ड को रिछाई फैक्ट्री में काम करते हुए लोहे का मटेरियल गिरने से गंभीर चोटें आने से महादेव की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के साथ काम कर रहे साक्षियों के कथन लिये गये जिन्होंने बताया कि 20 नवम्बर को रिछाई इंडस्ट्रियल एरिया उदयपुर वेवरेज फैक्ट्री शीतलपेय प्राईवेट लिमिटेड कोकाकोला फैक्ट्री में ठेकेदार गिरवल सिंह निवासी भोपाल के अंडर में हम सभी लोग लोहे के रैक, गोदरेज इस्ट्रक्चर खड़ा करने का काम करते थे। दोपहर 2-3 बजे अचानक लोहे का रैक गोदरेज इंस्ट्रक्चर गिर गया। जिसमें महादेव उराव एबिंदेश्वर साहू, धनवीर सिंह ठाकुर दब गये थे।

महादेव उराव को चोटिल अवस्था में मेडीकल कलेज लेकर गये थे। बिंदेश्वर साहू, धनवीर सिंह ठाकुर को मेट्रो अस्पताल जबलपुर उपचार हेतु लेकर गये थे। मेडीकल कालेज में महादेव उराव को आई चोटों के कारण मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि ठेकेदार गिरवल सिंह के द्वारा लोहे के रैक ए गोदरेज इस्ट्रक्चर खड़ा करवाते समय कोई भी सुरक्षा का इंतजाम नहीं कराना एवं ठेकेदार के लापरवाही के कारण घटना कारित होना बताये है।

Related Articles

Latest News