Sunday, July 26, 2026
Homeखास खबरराजकपूर की जन्म शताब्दी पर तीन दिनी फिल्मोत्सव रेवा फिल्म फेस्टो 2025...

राजकपूर की जन्म शताब्दी पर तीन दिनी फिल्मोत्सव रेवा फिल्म फेस्टो 2025 आज से

रीवा,(हि.स.)। महान फिल्म अभिनेता और निदेशक राज कपूर की 101वीं जयंती के अवसर पर आज शुक्रवार से मध्य प्रदेश के रीवा में तीन दिवसीय फिल्मोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

इस आयोजन में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, जिले के प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल मंत्री तथा पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री धमेन्द्र लोधी शामिल होंगे।

जनसम्पर्क अधिकारी एसपी शुक्ल ने बताया कि कृष्णा राज कपूर ऑडिटोरियम में आज से शुरू हो रहा रेवा फिल्म फेस्टो 2025 आगामी 14 दिसम्बर तक चलेगा।

इस तीन दिवसीय फिल्मोत्सव में प्रसिद्ध अभिनेता सोनू सूद, हॉलीवुड अभिनेत्री इलीना, फिल्म अभिनेत्री पूजा चोपड़ा, अभिनेता अर्जुन द्विवेदी, अभिनेत्री विन्ध्या तिवारी, वाइस आर्टिस्ट पारूल भटनागर, मिसेज इंडिया स्नेहल आचार्य, फेमिना मिस इंडिया मान्या सिंह, अभिनेता शांतनु शुक्ला, गायक अविनाश सिंह परिहार तथा हास्य कलाकार रोहित प्यारे अपनी प्रतिभा के रंग बिखेरेंगे।

Related Articles

Latest News