Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशजबलपुर में पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर चोर, 30 से अधिक चोरी,...

जबलपुर में पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर चोर, 30 से अधिक चोरी, 8 चोरियों का खुलासा

जबलपुर। एमपी के जबलपुर में माढ़ोताल पुलिस ने शातिर चोर अजय उर्फ अज्जू उर्फ गणेश काछी को गिरफ्तार किया है। जिसने अभी तक 30 से ज्यादा चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। जिसमें 8 चोरी की वारदातों का खुलासा हुआ है, पुलिस अब आरोपी से चोरी की अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है। आरोपी के कब्जे से सोने, चांदी के जेवर, दो स्मार्ट एलईडी टीवी, एक एक्टिवा व चोरी प्रयुक्त कटर, सब्बल, हथौड़ी सहित अन्य सामान बरामद किया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि माढ़ोताल, धनवतंरी नगर, गोहलपुर सहित अन्य क्षेत्रों में हो रही चोरी की वारदातों के चलते पुलिस ने अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को अजय उर्फ अज्जू उर्फ गणेश काछी पिता धन्नू उर्फ धनिराम काछी उम्र 40 साल निवासी ग्राम बघोडी थाना कटंगी जबलपुर के बारे पता चला कि वह क्षेत्र में संदिग्ध हालात में घूमता है। जिसपर पुलिस ने तलाश करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने माढ़ोताल में 8, संजीवनी नगर व गोहलपुर में चोरी की वारदातें करना स्वीकार लिया।

पुलिस को पूछताछ में अभी तक 30 ज्यादा चोरी की वारदातें किए जाने का आरोपी ने बताया है। पुलिस अब आरोपी से क्षेत्र में हुई चोरी की अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है। गौरतलब है कि पकड़ा गया आरोपी शातिर नकबजन है जिसके विरूद्ध जबलपुर जिले के विभिन्न थानों में चोरी, हत्या, आम्र्स एक्ट, आबकारी एक्ट, जुआ सहित कुल 31 अपराध पंजीबद्ध हैं।

आरोपी को पकडऩे में इनकी रही सराहनीय भूमिका-

शातिर नकबजन को पकडऩे एवं नकबजनी का खुलासा कर चुराया हुआ सामान जप्त करने में थाना प्रभारी माढोताल निरीक्षक वीरेन्द्र सिह पवार, उप निरीक्षक सुरेश सिह, सउनि रंजीत ठाकुर, विश्वेश्वर वर्मा, विजय शुक्ला, प्रआर लालजी यादव, अजय श्रीवास्तव, आदित्य चौबे, नितिन तिवारी, मिथलेश सिह, आर सचिन मेहरा, निकेश, पुष्पराज, बलराम वरकडे, संजीव एवं फिंगर प्रिंट प्रभारी निरीक्षक अखिलेश चौकसे तथा सायबर सेल मे पदस्थ उनि कपूर सिह मरावी की सराहनीय भूमिका रही

Related Articles

Latest News