Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशसराफा में महिला चोरनी सक्रिय, सोने का लॉकेट लेकर स्कूटर में साथी...

सराफा में महिला चोरनी सक्रिय, सोने का लॉकेट लेकर स्कूटर में साथी के साथ फुर्र

जबलपुर। एमपी की संस्कारधानी कहे जाने वाले जबलपुर में सराफा बाजार में आज 26 दिसम्बर शुक्रवार की दोपहर ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला सोने का लॉकेट देखते-देखते भाग गई। मौके पर सराफा कारोबारी ने उसे पकडऩे की कोशिश की थी, लेकिन वह अपने साथी के साथ स्कूटर में बैठकर रफूचक्कर हो गई।

कोतवाली पुलिस के मुताबिक सराफा स्थित महागौरी ज्वलर्स में एक अनजान महिला आई और काउंटर पर बैठे कर्मचारी विक्की से सोने का लॉकेट दिखाने का कहने लगी। विक्की ने उसे लॉकेट दिखाया। काफी देर तक महिला डिजाइन पसंद नहीं आने का बहाना करके विक्की को उलझाए रही। अंतत: महिला ने और डिजाइन दिखाने का बहाना किया।

उधर, विक्की महिला को और लॉकेट दिखाने के लिए पीछे मुड़ा था और सोने के लॉकेट से भरा डिब्बा उठाने जा रहा था, उसी दौरान महिला ने साढ़े तीन ग्राम का एक लॉकेट हाथ में दबाया और दुकान से भागने लगी। इस दौरान काउंटर पर बैठे कर्मचारी विक्की ने उसे पकडऩे के लिए आवाज लगाई थी।

दुकान मालिक के भांजे अजय सोनी ने बताया कि जब तक लोग उसे पकड़ते महिला अपने साथी के साथ स्कूटर पर बैठकर चम्पत हो गई। व्यापारियों ने एकत्र होकर इस मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस दुकान सहित अन्य जगहों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि महिला की पतासाजी हो सके।

Related Articles

Latest News