Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशउज्जैन जेल में बंद दुष्कर्म और हत्या मामले के 3 कैदी सीढ़ी...

उज्जैन जेल में बंद दुष्कर्म और हत्या मामले के 3 कैदी सीढ़ी लगाकर जेल से भागे

उज्जैन. एमपी के उज्जैन जिले की खाचरौद उपजेल से दुष्कर्म और हत्या के मामलों में बंद तीन आरोपितों के फरार होने से हड़कंप मच गया। गुरुवार 25 दिसम्बर की देर शाम करीब 7.30 बजे तीनों कैदी सीढ़ी की मदद से जेल की दीवार फांदकर फरार हो गए। आरोपितों की तलाश शुरू कर दी गई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भाटपचलाना थाना क्षेत्र के गांव चंदवासला निवासी नारायण पिता भेरूलाल जाट और मालाखेड़ी निवासी गोपाल पिता बापूलाल दुष्कर्म के मामलों में बंद थे, जबकि नागदा निवासी गोविंद पिता आशाराम हत्या के एक प्रकरण में निरुद्ध था।

बताया गया है कि गुरुवार को तीनों आरोपितों ने महिला वार्ड की चाबी चुराई, ताला खोला और सीढ़ी के सहारे जेल की दीवार पार कर फरार हो गए। घटना के बाद जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस ने आरोपितों की तलाश तेज कर दी है और उनकी पहचान सुनिश्चित करने के लिए इंटरनेट मीडिया पर उनके फोटो प्रसारित किए गए हैं।

Related Articles

Latest News