Homeमध्य प्रदेशजबलपुर में चोरी करने से पहले पकड़ा गया शातिर चोर,साथियों की तलाश...

जबलपुर में चोरी करने से पहले पकड़ा गया शातिर चोर,साथियों की तलाश जारी

जबलपुर। एमपी के उमरिया में चोरी की वारदात को अंजाम देकर जबलपुर में घटना करने पहुंचे शातिर चोर को माढ़ोताल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शातिर बदमाश को पुलिस ने कंटगी बायपास से खजरी खिरिया तरफ जाने वाले सर्विस लाजिस्टिक पार्क के पास से पकड़ा है।

पुलिस को खबर मिली कि सर्विस लाजिस्टिक पार्क के पास चार व्यक्ति संदिग्ध हालत में बैठे आपस में बातचीत कर रहे है। जिसपर पुलिस ने दबिश ती तो आहट पाकर तीन बदमाश भागने में सफल रहे। एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिसने पूछताछ पर अपना नाम भूरसिंह पिता सदन मेहडा उम्र 25 साल निवासी ग्राम छटवानी थाना टांडा जिला धार का रहने वाला बताया।

उसने भागने वाले साथियो के नाम विशन बुंडर निवासी करनपुरा,नाहर सिंह निवासी उकाला, सरदार सिंह निवासी उकाला थाना टांडा जिला धार बताया। भूरसिंह मेहडा की तलाशी लेने पर पेन्ट के जेब से एक पन्नी मे जेवर बंधे मिले जिसके सम्बंध मे पूछताछ करने पर 28 दिसम्बर को बिरसिंहपुर पाली स्थित एक कालोनी केे एक घऱ में रात्रि लगभग 2 बजे ताला तोडकर अपने साथी विशन बुंडर विशन बुंडर, नाहर सिंह, सरदार सिंह के साथ चोरी करना स्वीकार लिया।

चोरी के बाद बस से कटनी आये फिर कटनी से रात्रि में जबलपुर कटंगी बायपास पर बस से उतरकर जबलपुर में भी चोरी की घटना करने हेतु देर रात्रि होने का इंतजार कर रहे थे। आरोपी भूरसिंह मेहडा के कब्जे से 1 हार, एक जोड कान के झुमके, 1 चेन, एक बेंदी, मांग टीका चैन सहित, एक जेन्टस अंगूठी एक लेडीज अंगूठी, दो नथ वजनी 40 ग्राम मिले। भूरसिंह ने यह अपना हिस्सा बताया। शेष हिस्सा सोने चांदी के जेवर व नगदी बिशन बुंडर एनाहर सिंह व सरदार सिंह के पास होना बताया।

Related Articles

Latest News