जबलपुर. एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के अस्पताल में 7 जनवरी को एक निजी पैथोलॉजी लेब के सहयोग से विद्युत मण्डल की उत्तरवर्ती कंपनियों के पेंशनर व फेमिली पेंशनर के लिए नि:शुल्क पैथोलॉजी जांच शिविर का आयोजन प्रात: 9 से शाम 4 बजे तक किया गया है।
इस जांच शिविर में टीएसएच, टी 3 टी 4 टीएसएच, एचबीए 1सी, लिपिड प्रोफाइल, विटामिन डी, विटामिन बी 12, भारत फिट 5, भारत फिट 6, भारत फिट फीमेल पैकेज व भारत फिट मेल पैकेज जैसी दस पैथोलॉजी जांच रियायती दरों पर की जाएंगी।
विद्युत मण्डल की उत्तरवर्ती कंपनियों के इच्छुक पेंशनर्स व फेमिली पेंशनर्स एवं उनके आश्रित परिजन को इस जांच शिविर का लाभ लेने के लिए पावर मैनेजमेंट कंपनी के अस्पताल द्वारा जारी चिकित्सा पुस्तिका या पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ) साथ लाना आवश्यक होगा। ब्लड शुगर व लिपिड प्रोफाइल जांच के लिए प्रात: खाली पेट आना जरूरी होगा।











