Sunday, July 26, 2026
Homeमध्य प्रदेशएमपी का बजट जनता के सुझावों के साथ बनेगा, जबलपुर में बोले...

एमपी का बजट जनता के सुझावों के साथ बनेगा, जबलपुर में बोले वित्त मंत्री देवड़ा

जबलपुर। एमपी में आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट की तैयारी शुरू हो गई है। डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा का कहना है कि हाल ही में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में दिल्ली में सभी राज्यों के वित्त मंत्रियों की प्री-बजट बैठक हुई थी। जिसमें मध्यप्रदेश की ओर से भी अपना पक्ष रखा गया।

एक दिवसीय दौरे पर जबलपुर पहुंचे वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि साल 2028 में आयोजित होने वाले सिंहस्थ के लिए केंद्र सरकार से बजट में 20,000 करोड़ रुपए के विशेष पैकेज की मांग की गई है। डिप्टी सीएम ने कहा कि सिंहस्थ पर्व पर देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु शिप्रा में स्नान कर भगवान महाकाल के दर्शन करते हैं।

श्रद्धालुओं की सुविधा की दृष्टि से राज्य सरकार द्वारा उज्जैन एवं आसपास के क्षेत्रों में सड़क, घाट, पुल-पुलिया, यात्रियों के ठहरने के स्थल और चिकित्सालयों का निर्माण और अन्य मूलभूत सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश के विकास के लिए बजट पर भी

Related Articles

Latest News