Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशजबलपुर : पुलिस थानों में फेरबदल, खमरिया टीआई लाइन हाजिर...

जबलपुर : पुलिस थानों में फेरबदल, खमरिया टीआई लाइन हाजिर…

जबलपुर। संस्कारधानी जबलपुर में कानून व्यवस्था को अधिक प्रभावी और सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ी सर्जरी की है। अपराध नियंत्रण में कसावट लाने के उद्देश्य से एसपी ने हाल ही में कई थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है।

जारीआदेश के अनुसार, खमरिया थाना प्रभारी सरोजनी टोप्पो को हटाकर लाइन अटैच कर दिया गया है। उनके स्थान पर बेलबाग थाने की कमान संभाल रहे निरीक्षक राजकुमार खटीक को खमरिया थाने की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, पुलिस लाइन में पदस्थ निरीक्षक जितेंद्र पाटकर को अब बेलबाग थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

एसपी संपत उपाध्याय ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि कार्यप्रणाली में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अपराध नियंत्रण में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related Articles

Latest News