मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश में लॉकडाउन-4 के प्रावधान अनुसार दुर्गा उत्सव आयोजन में अधिकतम एक सौ व्यक्तियों की उपस्थिति की स्वीकृति होगी और लोग दुर्गोत्सव का आयोजन कर सकेंगे।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दुर्गोत्सव के दौरान कोरोना से बचाव की सभी सावधानियों जैसे सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क तथा सेनेटाइजर का उपयोग अनिवार्यता: सुनिश्चित करना होगा। दुर्गा विसर्जन के संबंध में समयानुसार गाइड लाइन जारी की जाएगी।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शहरी क्षेत्रों में कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए कोविड से बचाव के लिए आवश्यक उचित व्यवहार का पालन और उसका प्रचार-प्रसार करना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि इसके लिए सामुदायिक भागीदारी और जवाबदेही सुनिश्चित करनी होगी। लॉकडाउन खुलने और जीवन सामान्य होने के साथ-साथ कोविड का प्रसार संभावित है। इससे बचाव के लिए पॉजीटिव और संभावित रोगी केन्द्रित रणनीति पर कार्य करना आवश्यक है।














![लग्जरी कारों के शौकीन हो जाएं तैयार, इस महीने लॉन्च होंगी 4 जबरदस्त गाड़ियां Mercedes-Benz GLC Electric]](https://lokraag.com/wp-content/uploads/2026/11/Mercedes-Benz-GLC-Electric-100x70.jpg)